लखीसराय: चंपानगर गांव में फसल बकरी चर जाने के कारण हुई मारपीट दो गिरफ्तार।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत औरे पंचायत के चंपानगर गांव में सोमवार को फसल बकरी चर जाने के कारण दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जहां दोनों पक्षों द्वारा कार्रवाई के लिए रामगढ़ चौक थाना में आवेदन देकर 8 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है । जिसमे दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।