जिले के तीनों माननीय जी, खासतौर पर कद्दावर वाले माननीय जी
ये आपके विधानसभा क्षेत्र के ही हैं, जब आप शहर आते हैं यहीं कसम खाने वाले लोग आपके आगे पीछे होते हैं, आपको सिर्फ इनके साथ आई भीड़ दिखती है, इनका स्वागत दिखता है लेकिन अब इनकी करतूतों भी देखना होगा, जिले की जनता वीडियो में सब देख और सुन चुकी है, आपकी छवि वाकई बहुत अच्छी है लेकिन ये आपके इर्द-गिर्द रहने वाले लोग निगम की कमाई का बंटवारा करने की बात कहकर आपकी छवि पर बट्टा लगा रहे हैं। दावा किया जाता है कि महिलाओं का सम्मान सबसे ज्यादा प्रदेश सरकार कर रही है लेकिन इन पार्षदों की करतूत देखिये कि मां जैसे पवित्र नाम तक की धज्जियां उड़ा दीं, मां का नाम लेकर गाली देना कहां तक उचित है, वीडियो में दिखने वाले दृश्य और जो सुनाई दे रहा है, सब अगर झूठ है तो क्यों कोई एक भी पार्षद कैमरे पर आकर इस वीडियो को गलत क्यों नहीं बता रहा। मतलब साफ है कि वाकई निगम के पार्षदों ने शर्मनाक करतूत की है बस अब अपने मूंह छुपाने के लिए हो सकता है कि कोने ढूंढ रहे हों लेकिन जब ये सब आपके नुमाइंदे हैं तो आप ही आगे आकर इस पर कुछ बोलिए और बता दीजिए कि सबके खिलाफ कार्रवाई होगी और अब तक निगम में हुए विकास कार्यों में हर एक पार्षद की भूमिका की जांच कराई जाएगी और पूरी इमानदारी के साथ कार्रवाई होगी, रही बात जनता की तो जनता एक बार में ही सजा देती और दोबारा उस लायक नहीं छोड़ती कि जांच कराएंगे ये अल्फाज़ कहने लायक़ भी न छोड़ती।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 25, 2026