पलामू जिले के पांच निकाय क्षेत्र मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर पर्षद, छतरपुर, हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत में 716 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें मेयर और अध्यक्ष पद मिलाकर 73 उम्मीदवार हैं जबकि वार्ड पार्षद के 643 प्रत्याशी शामिल हैं। शुक्रवार नाम वापसी की तिथि पर 31 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए।