निकाय चुनाव 2026 में गुरुवार को स्क्रूटनी के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक निर्धारित नाम वापसी की तिथि तक मेदिनिगर नगर निगम में महापौर पद के लिये किसी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन वापस नहीं लिया गया। इस तरह मेदिनिगर नगर निगम में कुल 11 अभ्यर्थियों के द्वारा चुनाव में भाग लिया जायेगा।