पलामू के नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार सेवक जितेंद्र राम को मनरेगा कूप योजना में एंट्री करने के नाम पर 7000 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो पलामू की टीम ने यह कार्रवाई की। रोजगार सेवक को गिरफ्तार करने के बाद मेदिनी नगर कार्यालय लाया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।