गुमला: ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, तस्करों ने ₹1 लाख में छोड़ने का दिया प्रस्ताव
Gumla, Gumla | May 4, 2026 शहर के बायपास रोड स्थित अरमई गांव के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार ट्रक में छत्तीसगढ़ नंबर अंकित था और उसमें मवेशियों को कथित रूप से वध के लिए सिसई की ओर ले जाया जा रहा था। तस्करों ने ग्रामीणों को छोड़ने के एवज में ₹1 लाख का ऑफर भी दिया था। मौके से रेकी कर रहा एक कार फरार हो गया।