हिण्डोली: एनएच-248ए पर निर्माण कार्य धीमा, गड्ढे और धूल से राहगीर परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा
Hindoli, Bundi | Jun 22, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर निर्माण कार्य की धीमी गति से यात्रियों व स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लंबे समय से अधूरी सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी परतें व अधूरे डायवर्जन हादसों का कारण बन रहे हैं। दिनभर उड़ती धूल से दोपहिया चालक व दुकानदार बेहाल हैं।