भारतीय जनता पार्टी औरंगाबाद की जिला इकाई द्वारा शनिवार के अपराह्न 4 बजे औरंगाबाद विधानसभा के फेसर मंडल की बैठक सामुदायिक भवन बाकन में मंडल अध्यक्ष नीलम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।