बहरोड़: बहरोड़ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शानू यादव का स्वागत, बोलीं- जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाऊंगी
Behror, Alwar | Apr 12, 2026 बहरोड़ भाजपा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शानू यादव का रविवार दोपहर करीब 12 बजे बहरोड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शानू यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन