भिनाय: बिसुदनी गांव में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलने की मांग, भेजा पत्र और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई शिकायत
Bhinay, Ajmer | Jun 22, 2025 बिसुदनी गांव में कहार मोहल्ला में गढ के नीचे दो विधुत पोल क्षतिग्रस्त होने से कभी भी टुटकर नीचे गिर सकते है।जिसके कारण जनहानि होने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने रविवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री व विद्युत विभाग के अधिकारी को पत्र भेजा है।वहीं सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।बताया पूर्व हादसा हो चुका है।अब कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।