भिनाय: भिनाय में भैरू दरवाजा के बाहर की बस्ती में अचानक मकान की दीवार और छत गिरने से पांच लोग गंभीर घायल
Bhinay, Ajmer | Jun 20, 2025 भिनाय कस्बे में एक मकान की दीवार व छत गिरने से पाँच व्यक्ति गंभीर घायल हो गए।हादसे के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत भिनाय पहुंचे और विकास अधिकारी को पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के निर्देश दिए।गनीमत रही कि दीवार पैरों की तरफ गिरने से सभी की जान बच गई।हादसे के दौरान परिवार के पाँच सदस्य मकान की पोल में थें।तभी अचानक हादसा हो गया।