हरदोई: सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक से बदसलूकी की, बच्चे का नाम काटने की दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Apr 26, 2026 शहर के एसपी तिराहे पर चल रहे सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे अभिभावक से बदसलूकी और बच्चे का नाम काटने की धमकी देतीं नजर आ रहीं हैं।बताया जा रहा है कि यूकेजी के छात्र की मां द्वारा कॉपियां बाहर से खरीदने पर प्रिंसिपल ने खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बच्चे का नाम काटने की धमकी दी।