बेगूसराय: कारगिल भवन में DM ने स्मार्ट मीटर को लेकर की प्रेस वार्ता, कहा- सरकारी कार्यालयों में लगेगा स्मार्ट मीटर
ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक हो रहे स्मार्ट मीटर के बहिष्कार की गुत्थी को सुलझाने के लिये सोमवार को कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार की दोपहर 01:30 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जहां डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्मार्ट मीटर लगाने से डर रहे हैं.