चित्तौड़गढ़: देबारी राणा प्रताप नगर स्टेशन के बीच रिपेयरिंग के चलते 23-27 जुलाई तक मंदसौर उदयपुर सिटी मंदसौर का संचालन प्रभावित रहेगा
मावली उदयपुर सिटी खंड में ट्रैक के रिपेयरिंग के चलते चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार देबारी राणा प्रताप नगर स्टेशन के बीच रिपेयरिंग का काम चल रहा है। इस कारण गाड़ी संख्या 05835 मंदसौर उदयपुर ट्रेन 23 से 27 जुलाई तक मावली तक ही उपलब्ध होगी।