गरौठा: गुरसरांय में बाढ़ का कहर, राखी बांधने जा रही महिलाओं की कार तेज बहाव में बही, मासूम बच्चों समेत चार की बाल-बाल बची जान
गुरसराय क्षेत्र के बांमौर में संसोर नाले की तेज बाढ़ में राखी बांधने जा रही महिलाओं की कार बह गई। कार में दो महिलाएं और उनके मासूम बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।