मेहगांव: मेहगांव के बरहद गांव में आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Apr 23, 2026 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहद गांव में 22 अप्रैल को रात लगभग 9:00 बजे दो पक्षों में आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया। जिसके चलते फरियादी के साथ आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को लगभग 12:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।