सड़को पर गिट्टी बालू के ढेर से हो रहा सड़क दुर्घटना...
#दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर एनएच-122बी पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बढ़ौना गांव के समीप हुई. मृतक की पहचान बढ़ौना निवासी सोनेलाल सदा के पुत्र टुनटुन सदा ( 18 )के रूप में की गयी. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. जिससे करीब 12 घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.