मंझनपुर: खरौना में बंद घर में मिली पति-पत्नी की लाश, पोस्टमार्टम भी नहीं खोल सका मौत का राज, विसरा सुरक्षित
खरौना गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घर के भीतर दोनों के शव मिलने के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के बावजूद मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है।