शिवपुरी नगर: शिवपुरी में बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम से धक्का-मुक्की, वाहन की चाबी छीनी, रहवासियों का विरोध
शिवपुरी शहर में बिजली कंपनी की टीम का शनिवार दोपहर 2 बजे लोगों से विवाद हो गया। बायपास रोड स्थित खंडेलवाल फैक्ट्री के पास वैशाली मैरिज गार्डन के पीछे अस्थायी कनेक्शन हटाने और बिजली केबल उतारने पहुंची टीम का कॉलोनीवासियों ने विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और विभागीय वाहन की चाबी भी छीन ली गई।