Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

उरई: yogi modi ke virodh me orai me jaam

Orai, Jalaun | Aug 31, 2020

MORE NEWS

उरई के सिद्धेश्वर प्रांगण में बही भक्ति की अविरल धारा, 18 घंटे चला भव्य रुद्राभिषेक; हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

उरई (जालौन)। सावन के प्रथम सोमवार पर उरई स्थित श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के सिद्धेश्वर प्रांगण में विराजमान श्री सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर महादेव के चरणों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चले भव्य रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

इस पावन अवसर पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी भगवान सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं जनमानस के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु पूरे दिन मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।

संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य के संरक्षण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को आचार्यों एवं मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। आयोजन की व्यवस्थाओं में अन्य सभी का भी विशेष सहयोग रहा।

सिद्ध पीठ के महंत एवं ज्योतिषाचार्य प्रशांत पचौरी ने बताया कि इस रजतमयी शिवलिंग पर वर्ष 2002 (संवत् 2059) से निरंतर रुद्राभिषेक की परंपरा चली आ रही है। सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक लाखों श्रद्धालु इस पावन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर चुके हैं और भगवान सिद्धेश्वर महादेव की कृपा से असंख्य भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं। यही कारण है कि सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर महादेव आज भी जनमानस की अटूट आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उरई के सिद्धेश्वर प्रांगण में बही भक्ति की अविरल धारा, 18 घंटे चला भव्य रुद्राभिषेक; हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक उरई (जालौन)। सावन के प्रथम सोमवार पर उरई स्थित श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के सिद्धेश्वर प्रांगण में विराजमान श्री सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर महादेव के चरणों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चले भव्य रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इस पावन अवसर पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी भगवान सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं जनमानस के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु पूरे दिन मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य के संरक्षण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को आचार्यों एवं मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। आयोजन की व्यवस्थाओं में अन्य सभी का भी विशेष सहयोग रहा। सिद्ध पीठ के महंत एवं ज्योतिषाचार्य प्रशांत पचौरी ने बताया कि इस रजतमयी शिवलिंग पर वर्ष 2002 (संवत् 2059) से निरंतर रुद्राभिषेक की परंपरा चली आ रही है। सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लाखों श्रद्धालु इस पावन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर चुके हैं और भगवान सिद्धेश्वर महादेव की कृपा से असंख्य भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं। यही कारण है कि सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर महादेव आज भी जनमानस की अटूट आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 4, 2026

एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली में सुरक्षित उतरा विमान; चालक दल समेत कुछ यात्रियों को चोटें आईं

एअर इंडिया की मंगलवार को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही उड़ान एआई2379 को कुछ समय के लिए तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए। एअर इंडिया ने कहा कि फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रवक्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों को चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए हवाई अड्डे के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। एअर इंडिया की हवाई अड्डे की टीम और मेडिकल कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं।

एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली में सुरक्षित उतरा विमान; चालक दल समेत कुछ यात्रियों को चोटें आईं एअर इंडिया की मंगलवार को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही उड़ान एआई2379 को कुछ समय के लिए तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए। एअर इंडिया ने कहा कि फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों को चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए हवाई अड्डे के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। एअर इंडिया की हवाई अड्डे की टीम और मेडिकल कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं।

Orai, Jalaun | Aug 4, 2026

चलती ट्रेन में सीट विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां के लिए सीट मांगने पर यात्री और परिवार से बेरहमी से मारपीट

प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 12-13 लोगों पर हमला करने का आरोप, सूचना मिलने पर उरई आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई/लखनऊ/फर्रुखाबाद 

प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12184) में सीट को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मां के लिए सीट मांगने पर कुछ युवकों ने एक यात्री और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर उरई आरपीएफ ने घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के थाना कंपिल क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र पुत्र जीवा राम अपनी पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रेन में कुछ युवक सीट पर लेटे हुए थे। उन्होंने विनम्रता से अनुरोध किया कि उनकी मां का पैर टूटा हुआ है, इसलिए उन्हें बैठने के लिए सीट दे दें।
आरोप है कि इस बात पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। धर्मेंद्र के मुताबिक आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिसके बाद करीब 12 से 13 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में धर्मेंद्र के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट की गई।
मारपीट के बाद घायल धर्मेंद्र को मजबूरन उरई तक यात्रा करनी पड़ी। इस बीच रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ उरई सक्रिय हुई और घायल यात्री को अपने संरक्षण में लेकर उरई जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
फिलहाल पीड़ित की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#BreakingNews #TrainFight #TrainViolence #SeatDispute #RPF #RailwayPolice #OraiNews  #Farrukhabad #Lucknow #IndianRailways #CrimeNews #UttarPradesh #ViralNews #BolDoBharat #lucknow #kanpur #orai

चलती ट्रेन में सीट विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां के लिए सीट मांगने पर यात्री और परिवार से बेरहमी से मारपीट प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 12-13 लोगों पर हमला करने का आरोप, सूचना मिलने पर उरई आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई/लखनऊ/फर्रुखाबाद प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12184) में सीट को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मां के लिए सीट मांगने पर कुछ युवकों ने एक यात्री और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर उरई आरपीएफ ने घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के थाना कंपिल क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र पुत्र जीवा राम अपनी पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रेन में कुछ युवक सीट पर लेटे हुए थे। उन्होंने विनम्रता से अनुरोध किया कि उनकी मां का पैर टूटा हुआ है, इसलिए उन्हें बैठने के लिए सीट दे दें। आरोप है कि इस बात पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। धर्मेंद्र के मुताबिक आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिसके बाद करीब 12 से 13 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में धर्मेंद्र के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के बाद घायल धर्मेंद्र को मजबूरन उरई तक यात्रा करनी पड़ी। इस बीच रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ उरई सक्रिय हुई और घायल यात्री को अपने संरक्षण में लेकर उरई जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। #BreakingNews #TrainFight #TrainViolence #SeatDispute #RPF #RailwayPolice #OraiNews #Farrukhabad #Lucknow #IndianRailways #CrimeNews #UttarPradesh #ViralNews #BolDoBharat #lucknow #kanpur #orai

Orai, Jalaun | Aug 4, 2026

मेलोडी टॉफी के साथ कांग्रेस का जश्न!

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मेलोडी टॉफी बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न!

मेलोडी टॉफी के साथ कांग्रेस का जश्न! दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मेलोडी टॉफी बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न!

Orai, Jalaun | Aug 4, 2026

लापता बेटी की बरामदगी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची मां, आरोपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग

उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव की एक महिला ने सोमवार को एसपी ऑफिस जकर अपनी लापता बेटी की सकुशल बरामदगी और नामजद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

महिला के अनुसार, उसकी पुत्री को अंकित नाम का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में माधौगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन करीब दस दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के पिता, ताऊ और चाचा उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मामले में आगे कार्रवाई की गई तो उसके बेटे अभिषेक की जान को खतरा हो सकता है।

महिला ने आशंका जताई कि उसकी लापता बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसकी पुत्री को सुरक्षित बरामद कराया जाए तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

वीडियो क्रेडिट: फॉलोवर

लापता बेटी की बरामदगी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची मां, आरोपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव की एक महिला ने सोमवार को एसपी ऑफिस जकर अपनी लापता बेटी की सकुशल बरामदगी और नामजद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। महिला के अनुसार, उसकी पुत्री को अंकित नाम का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में माधौगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन करीब दस दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के पिता, ताऊ और चाचा उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मामले में आगे कार्रवाई की गई तो उसके बेटे अभिषेक की जान को खतरा हो सकता है। महिला ने आशंका जताई कि उसकी लापता बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसकी पुत्री को सुरक्षित बरामद कराया जाए तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh वीडियो क्रेडिट: फॉलोवर

Orai, Jalaun | Aug 4, 2026

उरई: yogi modi ke virodh me orai me jaam - Orai News