गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने जैतपुर चौराहा से एक नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने सोमवार को लगभग 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिक बालिका बिना बताए घर से चली गई थी परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस नाबालिक बालिका की पताशाजी में जुट गई जहां पुलिस को सफलता मिली और पुलिस नाबालिक बालिका को जैतपुर चौराहे से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है,इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू की अहम भूमिका रही है।