गोहपारु: मोहतरा गांव में कुएं में गिरने से 37 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने दी जानकारी
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने बुधवार को लगभग 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहतरा गांव में कुएं में गिरने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई है,मृतिका गुड्डी बाई पानी लेने गई थी तभी अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई है,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।