गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने झांपीटोला से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर पकड़ा, खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने शनिवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को झापीटोला से पुलिस ने पकड़ा है,और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है पुलिस ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस झांपीटोला पहुंची और रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।