टिकारी: टिकारी प्रखंड सभागार में SDM ने भारत की जनगणना-2027 को लेकर समीक्षा बैठक की, HLO काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
Tikari, Gaya | May 13, 2026 टिकारी प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार संध्या भारत की जनगणना-2027 को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया। SDM प्रवीण कुंदन ने BDO योगेंद्र पासवान की उपस्थिति में सभी पर्यवेक्षक को एप्प पर डाटा इंट्री के काम में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। जिससे जनगणना के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय में सहजता पूर्वक संपन्न किया जा सके। बैठक में सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे