तुलसीपुर: गैसड़ी कोतवाली और गौरा चौराहा थाने में पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
1 जून रविवार 5 बजे कोतवाली गैसड़ी एवं थाना गौरा चौराहा में ईद उल अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरु एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में डीजे संचालकों को मानक के अनुसार डीजे बजाने की अपील की गई त्यौहार में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी बताई गई।