तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती बार्डर क्षेत्र में पुलिस ने किया गश्त, ग्राम बहुती उदयपुर में आयोजित की बैठक
30 मई शुक्रवार 4 बजे भारत नेपाल सीमावर्ती बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस ने गस्त करते हुए बहुती उदयपुर में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक किया। बैठक में सीमा क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी, मानव तस्करी एवं अवांछनीय गतिविधि पर चर्चा करते हुए इसके रोकथाम के बारे में बताया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को देने को कहा गया।