तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ने जंगलों एवं पहाड़ी रास्तों पर किया पैदल गश्त
31 मई शनिवार 5 बजे भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के जरवा में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल ने सुरक्षा की दृष्टिगत पहाड़ी रास्तों, जंगलों में पैदल गस्त कर चेकिंग किया। इस दौरान पगडंडियों पर निरीक्षण करते हुए आसपास के ग्रामीणों से सुरक्षा की दृष्टिगत वार्ता भी किया। संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को सूचित करने को कहा।