सत्तर कटैया: सिहौल में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
सिहौल में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये मारपीट मामले के फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को तलाश थी जिसे गुप्त सूचना पर सिहौल गांव से गिरफ्तार किया गया।