सोहागपुर: पुराना पुलिस कंट्रोल रूम में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सम्मान समारोह
नगर के पुराना पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार की दोपहर 2 बजे लगभग महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता अभियान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह, कुरीतियों और महिला अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान महिला एवं बाल विकास, पुलिस, शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं की उत्कृष्ट कार्य करने पर सराहा।