बिंदकी: जहानाबाद थाने की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में ₹10,360 वापस कराए
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाने के साइबर टीम द्वारा मंगलवार को दिन में करीब 2:00 बजे साइबर ठगी के शिकार पीड़ित पंकज कुमार निवासी ग्राम कलाना थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर के खाते में साइबर फ्रॉड के 10360 रुपए वापस कराए गए। इस मौके पर जहानाबाद थाने के उपनिरीक्षक नीरज कुमार व विकास कनौजिया, सिपाही सूर्य प्रताप यादव, सिपाही मनीषा तथा सिपाही अनन्या पांडे रहे।