सिमरी: कठार में बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई संदिग्ध महिला, बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने का लगा आरोप, पहुंची पुलिस
Simri, Buxar | May 9, 2026 कठार गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे बच्चा चोरी की अफवाह ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उस पर बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने का आरोप लगाने लगे। दरअसल, महिला गांव में इधर-उधर घूम रही थी और इस दौरान उसने दो-तीन बच्चों को थप्पड़ भी मार दिया।