कोडरमा: जिले के मरकच्चो व नवलशाही में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग घायल एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
कोडरमा जिले के मरकच्चो व नवलशाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं सदर अस्पताल में एक महिला के उपचार के दौरान मौत हो गई। पहली घटना कोडरमा कोदड़ मुख्य मार्ग डूमरडीहा के समीप वहीं दूसरी घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के विंडोमोह मोड़ के पास हुई है।