बेगूसराय: बेगूसराय में दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक बार फिर दबंगई की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। मामूली विवाद में दबंगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है।