हुज़ूर: मध्य प्रदेश: सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2025 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 27 अक्टूबर से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि संशोधन 15 नवंबर तक किए जा सकेंगे।