हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 की शुरुआत की, कहा- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे हर हाल में बनाए रखना होगा|