नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की चाकू घोपकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
नौगावां सादात कस्बे में एक विवाहिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर कॉलोनी, नई बस्ती की है।