हुज़ूर: बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो लाइन का मुस्लिम समाज ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 भोपाल के बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे से प्रस्तावित मेट्रो अंडरग्राउंड लाइन को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के नेतृत्व में समाजजनों ने कब्रिस्तान पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली ने कहा कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो लाइन नहीं निकलने दी जाएगी|