मेरठ: समर गार्डन में युवक को पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने का मामला, 5 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज: SP सिटी
Meerut, Meerut | Apr 3, 2025 मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में शादी समारोह में हुए विवाद की शिकायत पुलिस से करने पर युवक के पैर में गोली मार दी गई इस मामले में बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट थाने में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने यह जानकारी दी है।