बहराइच: बहराइच जिले में होटलों पर काम करते मिले चार बाल श्रमिक,बच्चों को अवमुक्त कराते हुए शिक्षा से जोड़ने के निर्देश
श्रम विभाग, देहात इंडिया, AHTU द्वारा गुरुवार को संयुक्त रूप से बाल श्रम अवमुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें मल्हीपुर रोड, आसाम चौराहे एवं आसाम रोड से 4 बाल श्रमिक अलग अलग प्रतिष्ठानों से अवमुक्त कराए गए। शहर के आसाम रोड स्थित प्रतिष्ठान ऑटो गैराज, होटल एवं ढाबे का संचालन होता है। यहां पर लोग बच्चों से काम करवा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही की है।