बहराइच: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात बुजुर्ग की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जनपद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी।