बहराइच: दरगाह मेले मे टॉय ट्रेन की चपेट मे आया तीन वर्षीय मासूम हुआ घायल गंभीर अवस्था मे पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी रह. अलैह. की दरगाह मे चल रहे सालाना जेठ मेले मे एक टॉय ट्रेन की चपेट मे आने से तीन साल का मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया। अयोध्या के नंदूपुर निवासी मुश्ताक ने बताया कि वह खाना खा रहे थे ज़ब तीन साल का मासूम अचानक टॉय ट्रेन कि चपेट मे आ गया और घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुँचाया गया है।