बोलबा: समसेरा के रामटोली गांव में आंगनवाड़ी सेविका का चयन, नेहा कुमारी बनी सेविका
Bolba, Simdega | May 4, 2026 बोलबा के समसेरा रामटोली आंगनबाड़ी सेविका पद की चयन हेतु सोमवार को 12:00 पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां पर चार अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया ।जहां पर अंकों के आधार पर 22 अंक प्राप्त कर नेहा कुमारी का चयन किया गया। मौके पर बताया गया कि लंबे समय से वहां पर पद खाली था, जिसको लेकर सरकार की प्रक्रिया अनुसार नेहा कुमारी का चयन किया गया है।