थावे: थावे में जनगणना कार्य में तेज़ी, डीएम के आदेश के बाद कर्मी ने कार्य गति बढ़ाई, दिए निर्देश
थावे प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर घर घर पहुंचकर मकान सुचिकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।दो मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रगणक अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक मकान पर पहुंचकर उसकी पहचान संख्या अंकित कर रहे है।प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय ने बताया कि थावे प्रखंड में जनगणना कार्य चल रहा है।