जशपुर: चराईडांड में तेजी से बन रहा मेडिकल कॉलेज, जशपुर को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य और शिक्षा की नई पहचान
जशपुर जिले के चराईडांड क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य में लगातार प्रगति होने से जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर उपलब्ध होंगे। रविवार की शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के