भभुआ: सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे लगी भीषण आग, अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
Bhabua, Kaimur | Apr 24, 2026 भभुआ सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे भीषण आग लग गई। यह घटना शुक्रवार 11:30 बजे की बताई जाती है। जहां देखते ही देखते आग सदर अस्पताल के बाउंड्री तक पहुंच गया जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के इंस्पेक्टर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुंचा गया और टीम ने आग पर काबू पा लिया है।कूड़ा कचरा और बसवारी में आग लगा था।