बिंदकी: गौरी औरा गांव में खेत में मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गौरी औरा गांव में एक खेत में सोमवार की देर शाम लगभग 6:00 बजे एक लगभग 67 वर्षीय वृद्ध जमाहिर निवासी गौरी औरा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। परिजन रो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।