संगरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवजात शिशु पालना गृह की स्थापना की गई
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार दोपहर को 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु के सुरक्षित परित्याग के लिए पालना है कि स्थापना की गई है। प्रभारी डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि नवजात को सुरक्षित रखने का पूरा प्रबंध है। पालना गृह के लगे दरवाजे को पुश कर वहां लगे पालना में नवजात को सुरक्षित रूप से छोड़ सकते हैं।