सिकंदराराऊ: कटाई में एक ही परिवार के आठ सदस्य फूड पॉजनिंग के शिकार हुए, अस्पताल में भर्ती, सीएमओ ने जाना हाल
हसायंन क्षेत्र के कटाई में खाना खाने के 1 घंटे बाद एक परिवार के आठ सदस्यों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई इसके बाद परिजन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर के द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पीड़ितों के पास पहुंच गई जिनके द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।