कटनी नगर: पुलिस होगी और हाईटेक, DIG अतुल सिंह ने विवेचना अधिकारियों को आधुनिक टैबलेट वितरित किए
पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में DIG अतुल सिंह के द्वारा जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ विवेचकों को आधुनिक टैब वितरित किए गए है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक कुल 220 टैब जिले के अलग-अलग थानों के विवेचकों वितरित किए गए है।