हुज़ूर: बागसेवनिया थाना क्षेत्र में शराब के नशे में कुछ युवकों ने किया हुड़दंग
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हुड़दंग किया। नर्मदापुरम रोड पर स्थित पेट्रोल पंप की यह घटना है। यह इलाका बागसेवनिया थाना क्षेत्र में आता है। इनमें से एक युवक ने कार की छत पर खड़े होकर डांस किया। युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की। तेल भराने आए एक कार चालक ने युवकों की कारस्तानी का वीडियो बना लिया।